बनबसा (चंपावत)। एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने कंचनपुर जिला अंतर्गत वार्ड संख्या 9 ब्रह्मदेव निवासी टिकेंद्र जोशी को ढाई किलो चरस समेत पकड़ा है। वह नेपाल से चरस की खेप लाकर भारत में बेचने वाला था।
थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि टिकेंद्र पर एनडीपीएस की धारा 8/20 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सोमवार राम एसटीएफ के निरीक्षक एमपी सिंह, सर्विलांस के एसआई विकास चौधरी, एसआई केपी टम्टा, कांस्टेबल किशोर, महेंद्र गिरी, दुर्गा सिंह पापड़ा और बनबसा थानाध्यक्ष खत्री, एसआई देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल आसिफ हुसैन अंबेडकर ग्राम फागपुर के पास एनएचपीसी की पावर चैनल किनारे निगरानी पर थे।
इसी बीच नेपाल की ओर से पावर चैनल पर बने पुल से संदिग्धावस्था में आ रहे टिकेंद्र पर उनकी नजर पड़ी। पुलिस को देख टिकेंद्र ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 2.504 किलो चरस मिली।