फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फालोअप:उदाली चाचड़ी तिहरा हत्याकांड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के सिलाड़ ग्राम पंचायत के उदाली गांव में तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रीतम सिंह को चार दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सीबीसीआईडी को सौंप दिया है। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर करीब सवा साल पहले पूर्णागिरि धाम में आए रुद्रपुर के संजीव का कंकाल बरामद होने के बाद सीबीसीआईडी की ओर से रिमांड में लिए जाने का प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि तिहरे हत्याकांड के दोनों आरोपियों को बुधवार देर शाम न्यायिक मजिस्ट्रेट की ओर से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। मुख्य आरोपी के तिहरे हत्याकांड के अलावा हत्या की कई अन्य वारदातों में संलिप्त होने के कारण सीबीसीआईडी की ओर से उसे ट्रांजिट रिमांड में लिया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रांजिट रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी से सीबीसीआईडी के अलावा ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों की पुलिस भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें