फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारने की धमकी देकर लूटता रहा 9वीं की छात्रा की अस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लोहाघाट विकासखंड के सीमांत गांव में की 14 वर्षीय दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर पीड़ित किशोरी की लंबे समय से अस्मत लूट रहा था। इस कारण पीड़िता परिजनों को कुछ नहीं बता सकी, लेकिन कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया तो उसके तीन माह से गर्भवती होने का खुलासा हुआ। आरोपी बालिग है और वह दिल्ली में नौकरी करता है।
विज्ञापन


किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की जानकारी मिलने पर पीड़ित पक्ष ने ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर महिला सेल में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों के मुताबिक तीन-चार माह पहले घटना के दिन वह लोग पास के गांव में चल रहे किसी समारोह में भाग लेने गए थे। इसी का फायदा उठाते हुए दिल्ली में नौकरी करने वाले गांव के ही एक युवक ने उनके घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया। उसने किशोरी को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और बाद में कई बार उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना के दिन से ही किशोरी गुमसुम रहने लगी थी और उसने स्कूल जाना बंद कर दिया था।

पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग उठाई। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल के अनुसार, मामले की जांच महिला सेल की ओर से की जा रही है। पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी के खिलाफ पंचेश्वर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया गया है, जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें