फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो चरस के साथ एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। कोतवाली पुलिस ने मुड़ियानी के पास एक व्यक्ति के पास से एक किलो दो ग्राम चरस बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने पुलिस टीम को 2500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


कोतवाल सलाउद्दीन खान ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग में मुडिय़ानी के पास एंटी ड्रग्स यूनिट की चेकिंग के दौरान अशोक नगर, नवादा थाना बरदारी (बरेली) निवासी लोकेश गुप्ता के बैग से एक किलो दो ग्राम चरस पाई गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट की धारा 8/20 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी विनोद कुमार, विजय कुमार, उमेश गिरि, जीवन सौन, मदननाथ, कृष्ण हयांकी शामिल थे।
विज्ञापन


छह दिनों में तस्करी का पांचवां मामला
24 जुलाई: टनकपुर में किरोड़ा के पास एक किलो 400 ग्राम चरस के साथ एक धरा।
26 जुलाई: लोहाघाट बस स्टेशन के पास से एक किलो 20 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति दबोचा।
27 जुलाई: बनलेख के पास एक किलो 120 ग्राम चरस के साथ एक दबोचा।
28 जुलाई: पाटी में एक किलो 200 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें