टनकपुर (चंपावत)। कोतवाली पुलिस ने रीठा साहिब के ग्राम परेवा निवासी कमल सिंह को एक पेटी कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वह क्वालिस कार में शराब की पेटी लेकर जा रहा था। रोडवेज बस अड्डे के बाद एसआई प्रह्लाद सिंह बिष्ट ने टीम के साथ बुधवार रात उसके पकड़ लिया। कार को सीज कर प्रह्लाद सिंह के खिलाफ धारा 60 आबकारी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दी है।