फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल मूल के दो किशोरों ने की थी शिव मंदिर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। शिव मंदिर और इसके पास स्थित तीन अन्य मंदिरों के ताले तोड़कर नकदी चुराने के मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस का कहना है कि यहां हुई चोरी की घटना को नेपाल मूल के दो किशोरों ने अंजाम दिया था। आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है। दोनों आरोपियों को टनकपुर स्थित किशोर न्याय अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


प्रभारी थानाध्यक्ष हेमंत कठैत ने बताया कि रविवार रात शिव मंदिर के अलावा मां दुर्गा, कृष्ण और लक्ष्मी मंदिरों के गेटों के ताले तोड़े गए थे। साथ ही मंदिर में लगे ध्वजों को जलाने के साथ विद्युत मालाओं को भी नुकसान पहुंचाया गया था। पुलिस ने शक के आधार पर नेपाल मूल के दोनों किशोरों से गहन पूछताछ की। इसके बाद दोनों किशोरों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। एसओ ने बताया कि किशोरों के पास से 1878 रुपये बरामद हुए हैं, जिनमें 1 रुपये, 2, 5 और 10 रुपये के सिक्के हैं। मंदिर के पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने दो दिन पहले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 एवं 280 के तहत मामला दर्ज किया था। एसओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। 10 और 11 साल के ये आरोपी खेतीखान में परिजनों के साथ रहते हैं। बताया गया कि दोनों ही किशोर पहले भी कई बार घर से भाग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें