फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौले में पानी भरने गई नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत।
जिले के अमोड़ी क्षेत्र के एक दूरस्थ गांव में नौले में पानी भरने गई किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास किया गया है। किशोरी के विरोध करने पर आरोपियों ने न सिर्फ उससे छेड़छाड़ की, बल्कि उसके कपड़े भी फाड़ डाले। किशोरी ने किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भाग कर परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद किशोरी के भाई की तहरीर पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन खान ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्र के गांव में एक किशोरी गांव से करीब एक किमी दूर स्थित नौले में पानी भरने गई थी। आरोप है कि किशोरी को अकेला देखकर बसंत कुमार और विजय कुमार उसके पास पहुंचे और छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। आरोप है कि किशोरी के विरोध करने पर युवकों ने उससे मारपीट की और कपड़े भी फाड़ दिए। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, इसके बाद उसके भाई ने घटना की तहरीर शुक्रवार को कोतवाली में दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354, 504 और पॉक्सो एक्ट की धारा 11 एवं 12 के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि इस मामले में पहले दोनों पक्षों के बीच समझौते का दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन एक पक्ष के न मानने पर मामले में पुलिस कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें