फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अज्ञात वाहन ने राहगीर को टक्कर मारी, मौत

Fri, 05 May 2023 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। हायर सेंटर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। दुर्घटना से मृतक का परिवार सदमे में है। शुक्रवार को गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

चंपावत के पास के गांव नगरगांव के सुरेश चंद्र (51) पुत्र शिवदत्त बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे चंपावत से पैदल अपने गांव जा रहे थे। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के पास गोरलचौड़ जाने वाले मार्ग पर पीछे से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश चंद्र चोटिल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। पीएमएस डॉ. एचएस ऐरी ने बताया कि उनके सिर, हाथ और पांव सहित शरीर के कई हिस्सों में काफी चोट आई है। सुरेश चंद्र को प्राथमिक इलाज के बाद हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। घायल सुरेश ने रास्ते में सितारगंज के पास दम तोड़ दिया।
टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। मृतक के बड़े भाई कपिल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दरोगा ललित पांडेय को जांच अधिकारी बनाया गया है। वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें