फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जांच में अवैध खनन की पुष्टि के बाद वन विभाग ने हटवाई जेसीबी

Fri, 28 Apr 2023 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। वन विभाग की ओर से खनन क्षेत्र से लगे शारदा नदी के तट पर बनाए जा रहे स्पर निर्माण की आड़ में रात के वक्त जेसीबी से अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा था। प्रशासन की जांच में इसकी पुष्टि के बाद वन विभाग ने ठेकेदार की जेसीबी हटा दी है।
विज्ञापन

1.80 लाख घनमीटर खनिज निकासी के लक्ष्य के साथ शारदा में फरवरी से खनन शुरू हुआ है। वन निगम के मुताबिक अगले दस दिनों में निकासी लक्ष्य लगभग पूरा हो जाएगा। हालांकि जल एवं मृदा आयोग की टीम के सर्वे के बाद निकासी लक्ष्य और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
इधर वैधानिक तरीके से खनन के साथ ही अवैध खनन होने की लगातार शिकायत पर एसडीएम सुंदर सिंह ने तहसीलदार पिंकी आर्या को जांच सौंपी थी। एसडीएम ने बताया कि जांच में रात के वक्त जेसीबी से अवैध खनन की पुष्टि हुई है। अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है। एसडीएम ने वन निगम के खनन प्रबंधक से अवैध खनन रोकने के लिए विभाग की ओर से अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


शिकायत के बाद निर्माण कार्य में लगी जेसीबी हटा दी गई है। इसके अलावा अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए टीमें गठित कर निगरानी की जा रही है। रात के वक्त भी टीमें खनन क्षेत्र में निगरानी कर रही है। -महेश सिंह बिष्ट, वन क्षेत्राधिकारी शारदा रेंज।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें