टनकपुर (चंपावत)। एसएसआई बीएस बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार शाम मनिहारगोठ चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान बोरागोठ पुलिया के पास नगर के वार्ड चार लालईमली पड़ाव निवासी संजय गंगवार उर्फ सोमू संदिग्ध अवस्था में मिला। चेकिंग करने पर उसके पास 2.40 ग्राम स्मैक मिली। उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में एसआई बिष्ट के अलावा कांस्टेबल आनंद सिंह, परविंदर सिंह शामिल थे। संवाद