लोहाघाट पीजी कॉलेज में चल रही प्रतियोगिता में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। पीजी कॉलेज खेल मैदान में स्वामी विवेकानंद क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। रविवार को हुए मुकाबले में तल्लाकोट इलेवन ने ठाड़ाढुंगा एकादश को 11 रनों से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। तल्लाकोट की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 109 रन बनाए। इसमें सुमित ने सर्वाधिक 49 रन और पंकज ने 18 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते ठाड़ाढुंगा की टीम कड़े संघर्ष के बावजूद 98 रन ही बना सकी। इस टीम के नीरज ने 24 और कैलाश ने 39 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को लक्ष्य के पास पहुंचा दिया, लेकिन जीत नहीं दिला सके। आयोजन में अमित ढेक, राहुल ढेक, गौरव कापड़ी, रोहित राय, विवेक राय, अखिल राय, अंकित राय आदि सहयोग कर रहे हैं।