फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: क्रीम पौडर घिसनी किले ना, मेरी निर्मला हंसनी...

Sat, 21 Oct 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के गोरखानगर में चल रहे दुर्गा महोत्सव में वंदना प्रस्तुत करती बालिकाएं। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। यहां गोरखानगर में दुर्गा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। शुक्रवार की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ पूर्व सभासद अनीता गोरखा ने किया। स्थानीय कलाकारों ने क्रीम पौडर घिसनी किले ना, हांगकांग की साड़ी ले नेपाल में धूल उड़ायो के साथ स्कूल बच्चों ने छोलिया नृत्य की मन मोहक प्रस्तुति देकर समा बांधा। महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजू सार्की की अध्यक्षता और पवन बहादुर ने संचालन किया। आयोजन में कार्यकारी अध्यक्ष शेखर गोरखा, शिवम सार्की, सचिन गोरखा, भुवन बहादुर, संजय थापा, हरीश सार्की, अजय गोरखा, सुमित गोरखा आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बाक्स
रमा, शिल्पा, मानसी, मिसबा ने मारी बाजी
लोहाघाट (चंपावत)। गोरखानगर में चल रहे दुर्गा महोत्सव में आयोजित महिलाओं की कुर्सी दौड़ में रमा देवी, सुशीला, मनीषा, बालिका वर्ग में शिल्पा, कृतिका, प्राची, प्राथमिक वर्ग में मानसी, चेतना, सुचिता, सुई धागा दौड़ प्राथमिक में मिसबा, जैनम, इशरा, सीनियर वर्ग में आरुषी, सौम्या, तमन्ना पहले तीन स्थान में रही। फुटबॉल प्रतियोगिता में आदर्श कलौनी विजेता, राइकोट इलेवन उप विजेता रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें