फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: क्रीम पौडरा घसनी किलै न, मेरी निर्मला हंसनी किलै न...

Wed, 25 Oct 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत जिला मुख्यालय में चल रहे घटोत्कच महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संव
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती चौकी ग्राम पंचायत में चल रहे घटोत्कच महोत्सव में मैराथन के साथ ही महिलाओं की ऐपण, स्कूली बच्चोंं की शैक्षिक, सुलेख, फेंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार को घटोत्कच मंदिर से झाली माली मंदिर तक डोला यात्रा निकाली गई। इस दौरान देवडांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। दिन में आयोजित कार्यक्रमों का पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, दीपक पनेरू और सुरेश जोशी ने शुभारंभ किया। वहीं सांस्कृतिक संध्या का विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह महर, हरगोविंद बोहरा, मनमोहन बोहरा, इंदुवर जोशी आदि ने शुभारंभ किया।
लोकगायक राकेश कनवाल, मेघना चंद्रा, हास्य कलाकार जीवन दानू, अनिल रावत, राजेश रावत आदि ने पार भीड़े की बसंती छोरी..., क्रीम पौडरा घिसनी किलै न.., हिमूली हिट दगाड़ा..., छोरी लछिमा..., देवा श्रीगणेशा... आदि की शानदार प्रस्तुति दी। संचालन डॉ. बीसी जोशी, इंदुवर जोशी और नीरज जोशी ने किया। वहां नीरज पुजारी, अश्रय बोहरा, सोभित बोहरा, हरीश पांडेय, लोकगायक सुरेश राजन, मुकेश गिरि, ललित मोहन जोशी, नेहा महर, श्याम सिंह महर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें