फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा कोविड परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए चंपावत जिले को जल्द ही ट्रूनेट मशीन मिल जाएगी। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से चंपावत जिले को एक ट्रूनेट मशीन स्वीकृत की गई है। यह मशीन चंपावत जिला अस्पताल में लगेगी। सीएमओ ने ट्रूनेट मशीन को देहरादून से लाने के लिए जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके जोशी को निर्देश दिए हैं। बताया कि एक हफ्ते के भीतर देहरादून में इस मशीन को इंस्टॉल कर लिया जाएगा। बताया गया कि इस मशीन को जिला अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट और अन्य तकनीकी विशेषज्ञ संचालित करेंगे। सीएमओ ने बताया कि ट्रूनेट मशीन में परीक्षण पॉजिटिव आने पर पुष्टि के लिए दूसरा सैंपल लेकर हल्द्वानी भेजा जाएगा। इस मशीन के मिलने से कोरोना परीक्षण में तेजी आएगी। बता दें कि पौने तीन लाख की आबादी वाले चंपावत जिले मेें 16 जून तक 827 सैंपल लिए गए हैं। ---::: ये है ट्रूनेट मशीन खासियत ::: @ एक दिन में 20 सैंपल के परीक्षण हो सकेंगे। @ एक दिन मेें ही मिलेगी रिपोर्ट। @ परीक्षण के लिए सैंपल हल्द्वानी नहीं भेजने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें