फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: किशोर न्याय बोर्ड भवन का शुभारंभ हुआ

Fri, 11 Aug 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत में किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) के नए कार्यालय भवन का शुभारंभ हो गया है। शुक्रवार को जिला जज कहकशा खान ने रिबन काट कर कलक्ट्रेट रोड स्थित नए कार्यालय भवन का विधिवत शुभारंभ किया। किशोर न्याय बोर्ड एक सक्षम प्राधिकरण है। इसमें 18 साल से कम उम्र के किशोरों से संबंधित मामलों की सुनवाई होती है। किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान न्यायाधीश हेमंत राणा के अलावा सदस्य के रूप में जगदीश अधिकारी और गंगा जोशी हैं।
विज्ञापन

शुभारंभ मौके पर जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव शिवानी पसबोला, न्यायिक मजिस्ट्रेट जहां आरा, बार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, डीजीसी भास्कर मुरारी, एसडीएम रिंकू बिष्ट, सीडीओ आरएस रावत, सीओ बीसी पंत, राजेंद्र प्रसाद बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें