पिथौरागढ़। जिला न्यायालय सहित कई अन्य न्यायालयों में लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें सुलह-समझौतों के आधार पर विभिन्न मामलों का निस्तारण किया गया।
जिला मुख्यालय में गठित पीठासीन अधिकारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंकर राज और सदस्य एडवोकेट निशांत पुनेठा ने एनआई एक्ट के मामले निस्तारित किए। इस दौरान वाहन के चार दुर्घटना, विद्युत संबंधी एक, सात अन्य मामलों समेत एक आपराधिक शमनीय और एनआई एक्ट के मामले का निस्तारण किया।
पीठासीन अधिकारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय सिंह और सदस्य एडवोकेट विनोद मतवाल ने 82 आपराधिक शमनीय मामलों, पांच एनआई एक्ट के मामले का निस्तारण किया। इस दौरान पांच वैवाहिक मामलों का भी निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी वरिष्ठ जज आरती सरोहा एवं सदस्य एडवोकेट विजेता मेहरा ने 30 आपराधिक शमनीय और एक दिवानी वाद का निस्तारण किया। पीठासीन अधिकारी सिविल जज पूनम टोडी और सदस्य ललित मोहन पंत एडवोकेट ने 32 आपराधिक शमनीय मामलों का निस्तारण किया। बैंच ने ऋण वसूली संबंधी दो, चार वैवाहिक, दो अन्य दिवानी, बैंक ऋण संबंधी 35प्री लिटिगेशन मामलों का भी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया।
पीठासीन अधिकारी सिविल जज डीडीहाट अवंतिका सिंह चौधरी और सदस्य एडवोकेट त्रिलोक सिंह जंगपांगी ने 14 आपराधिक शमनीय, चार एनआई एक्ट, एक वैवाहिक, बैंक ऋण संबंधी 95प्री लिटिगेशन, सिविल जज गंगोलीहाट के छह आपराधिक शमनीय, एक वैवाहिक मामले का निस्तारण किया। उन्होंने सिविल जज धारचूला के कुल दो आपराधिक शमनीय मामलों का निस्तारण किया। इसके अतिरिक्त जिला उपभोक्ता फोरम पिथौरागढ़ के दो मामलों का भी निस्तारण किया।
फोटो विवरण-13पीटीएच 11पी- पिथौरागढ़ में लोक अदालत में वादों का निस्तारण करते जज। संवाद