फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : स्मैक तस्कर व साइकिल चोरी के आरोपी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)। पिछले दिनों 30.32 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा आरोपी और साइकिल चोरी के अरोपी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। एसीएमओ एचएस ह्यांकी ने बताया कि हल्द्वानी से आई रिपोर्ट में दोनों निगेटिव पाए गए हैं। शनिवार शाम को इस रिपोर्ट के आने के बाद थाने की पुलिस ने राहत की सांस ली। 17 व 18 जून को हुई रेपिड टेस्टिंग में ये दोनों आरोपी कोरोना पॉजिटिव आए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बाकायदा एक दिन हवालात में भी रखा था। इस वजह से यहां टनकपुर थाने के पुलिस कर्मियों में भी दहशत थी। 18 जून को दोनों आरोपियों के सैंपल हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भेजे थे, जहां वे निगेटिव पाए गए। अलबत्ता अब रिपोर्ट के निगेटिव आने से थाने के पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली है। साथ ही अब पुलिस इन दोनों आरोपियों को अदालत के सम्मुख पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें