फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर में आठ माह की गर्भवती महिला समेत चार और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। रविवार को मिली कोरोना जांच रिपोर्ट आठ माह की एक गर्भवती महिला समेत चार लोग संक्रमित मिले हैं। तीन लोगों को यहीं आइसोलेट किया गया है, जबकि मोहनपुर की 24 वर्षीया आठ की संक्रमित गर्भवती को एहतियातन सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है। सीएमएस डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि रविवार को एंटिजन टेस्ट में मोहनपुर कॉलोनी (विष्णुपुरी) में आठ माह की गर्भवती 24 वर्षीया महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। वहीं बनबसा की 60 वर्षीया वृद्धा भी कोरोना संक्रमित मिली है। आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट में बोहरागोठ की दो महिलाएं भी कोरोना संक्रमित मिली हैं। इन दोनों महिलाओं की उम्र 22 और 25 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें