फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विष्णुपुरी कॉलोनी का एक हिस्सा कंटोनमेंट जोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। एक साथ कई लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने शहर की विष्णुपुरी कॉलोनी के बड़े हिस्से को 14 दिन के लिए माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर खुली आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस को कंटेनमेंट जोन की सीमा पर बैरिकेटिंग के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम दयानंद सरस्वती ने बताया कि बुधवार को आई रिपोर्ट में वार्ड 11 विष्णपुरी कॉलोनी क्षेत्र में एक साथ कई लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कॉलोनी को कंटेनमेंट घोषित किया गया है। एसडीएम ने बताया कि पूरब में संजय स्मृति विद्यालय से वीरेंद्र रावत के घर और दक्षिण में महेश अधिकारी के घर से वीरेंद्र रावत के घर तक का हिस्सा कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में संबंधित विभागों को जरूरी सामान की आपूर्ति सुनिश्चित करने और लीड बैंक को सुबह सात से 10 बजे तक एटीएम सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें