फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठीक हुई लैब:अब रुद्रपुर नहीं, हल्द्वानी जाएंगे कोरोना के सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के कोरोना सैंपल रुद्रपुर नहीं, अब हल्द्वानी भेजे जाएंगे। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि हल्द्वानी की राजकीय लैब के ठीक होने के बाद अब ये निर्णय लिया गया है। शनिवार को तय किया गया था कि लैब के संक्रमण के चलते सैंपल हल्द्वानी के बजाय रुद्रपुर भेजे जाएंगे लेकिन अब फिर से इसमें संशोधित किया गया। शुक्रवार से जिले से कोविड-19 का एक भी सैंपल नहीं लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के जिला नियंत्रण कक्ष प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि जिले के 60 सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। जिले से कुल 778 सैंपल भेजे गए। इनमें से 670 निगेटिव और 48 पॉजिटिव रहे। पॉजिटिव आए लोगों में से 43 ठीक हो चुके हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग अब पॉजिटिव आए लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग पर जोर दे रहा है। इसके लिए पॉजिटिव आए लोगों के क्षेत्रों में ग्राम स्तर पर आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम, शिक्षकों को इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) के लक्षण वालों की पहचान की जा रही है। आईएलएआई के लक्षण पाए जाने पर उनका अस्पतालों में परीक्षण कराने को कहा गया है। जिले में 712 लोगों में से 40 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें