फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिले की 23 साधन सहकारी समितियां हुई कंप्यूटरीकृत

Thu, 30 Mar 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिले में सहकारिता विभाग की सभी 23 बहुउद्देशीय सहकारी समितियों (एम पैक्स) को पूर्ण रूप से कंप्यूटरीकृत कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 95 संयुक्त सहकारी खेती, 95 जन सुविधा केंद्र, 95 जन औषधि केंद्रों के साथ ही प्रदेश की सभी बहुउद्देशीय साधन सहकारी समितियों में कंप्यूटरीकरण कार्य का वर्चुअल शुभारंभ किया।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों के पूर्ण कंप्यूटरीकृत होने से ग्रामीण क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ मिलेगा। इस मौके पर धूरा साधन सहकारी समिति में वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क में हुए कार्यक्रम में धूरा समिति के अध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी, सचिव ललित चौड़ाकोटी, सुनील प्रसाद, लक्ष्मण राम, प्रताप राम, इंद्र सिंह, कृष्ण राम, प्रहलाद राम, मदन राम, जगमोहन सिंह, हीरा सिंह, गोविंद बल्लभ, भुवन चंद्र, त्रिलोक सिंह, महेंद्र सिंह, आनंद बल्लभ, संजय रावत, संजय सिंह, नीतेश आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें