फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोमैंस लैंड पर अस्थायी दुकान लगाने पर हुआ विवाद

विज्ञापन
चारपाई व तखत डाल ब्रह्मदेव का मार्ग अवरुद्ध करते नेपाली दुकानदार। संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर से सटी नेपाल की ब्रह्मदेव मंडी के नो मैंस लैंड पर नवरात्र पर लगने वाले मेले के चलते नेपाली नागरिकों ने दो चारपाइयां लगाकर अस्थायी दुकानें लगा दी। जिसे भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवनों ने हटवा दिया। गुस्साए नेपाली दुकानदारों ने ब्रह्मदेव जाने वाले मार्ग पर चारपाई और तखत रखकर मार्ग बाधित कर दिया जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

नेपाल प्रहरी, नेपाल आर्मर्ड फोर्स (एपीएफ) और एसएसबी जवानों ने नेपाली दुकानदारों को काफी समझाने का प्रयास किया। उन्हें बताया गया कि इस संबंध में भारत-नेपाल के उच्चाधिकारियों की वार्ता चल रही है जो भी निर्णय होगा उन्हें अवगत करा दिया जाएगा।
करीब एक घंटे बाद नेपाली व्यापारियों एवं नागरिकों ने बंद किए मार्ग को खोल दिया जिसके बाद भारत-नेपाल के बीच बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं का ब्रह्मदेव मंदिर के लिए आवागमन सुचारु हो पाया। फिलहाल अब वहां स्थिति सामान्य है। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा की देखरेख का जिम्मा एसएसबी का है। एसएसबी को विवेकपूर्ण तरीके से निर्णय लेने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें