चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में प्रवासियों की स्क्रीनिंग करती राजस्व विभाग की टीम।
- फोटो : CHAMPAWAT
जारी है प्रवासियों का लौटने का सिलसिला
चंपावत। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम को लेकर विभिन्न स्थानों से प्रवासियों की घर वापसी का सिलसिला जारी है। जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ मैदान में बनाए गए स्क्रीनिंग सेंटर में भारी बारिश के बीच राजस्व, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रवासियों की स्क्रीनिंग में जुटी हुई है। नायब तहसीलदार ज्योति धपवाल ने बताया कि शनिवार को भी विभिन्न स्थानों से 43 प्रवासी जिला मुख्यालय पहुंचे। जिन्हें संस्थागत और होम क्वारंटीन में भेजा गया। गोरलचौड़ मैदान में बने स्क्रीनिंग सेंटर में पंडाल की व्यवस्था नहीं होने के कारण कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
फोटो 11 सीपीटी 05 पी।