पिथौरागढ़। जिला पूर्ति अधिकारी अभिनव गहतोड़ी ने खाद्यान्न भंडार का निरीक्षण किया राशन की गुणवत्ता परखी। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर और खाद्यान्न के रखरखाव को सही पाया। उन्होंने आपदा के देखते हुए पूर्ति निरीक्षक कृष्ण सिंह कुंवर को सितंबर तक सस्ता गल्ला विक्रेताओं के माध्यम से उपभोक्ताओं को वितरित करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने हुड़ेती और टकाड़ी में संचालित सस्ता गल्ला की दुकानों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विक्रेताओं को ऑनलाइन माध्यम से राशन वितरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घटतौली होने पर कार्रवाई की जाएगी।