फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बिजली की आंखमिचौली से उपभोक्ता परेशान

Thu, 15 Jun 2023 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
सीएम कैंप कार्यालय में विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार को ज्ञापन सौंपते लायंस क्लब के पदाधिकारी। सं
विज्ञापन
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। गर्मी की तपिश के बीच क्षेत्र की बिजली की लचर व्यवस्था से उपभोक्ता खासे त्रस्त हैं। बृहस्पतिवार को भी दिनभर बिजली की आंखमिचौली होती रही। बार-बार गुल हो रही बिजली से लोगों में ऊर्जा निगम के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

लायंस क्लब ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बिजली आपूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त कराने और 132 केवीए का सब स्टेशन बनाए जाने की गुहार लगाई है। सीएम कैंप कार्यालय में विधायक प्रतिनिधि दीपक चंद रजवार के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि लोहियाहेड पावर हाउस से होने वाली बिजली की आपूर्ति की लाइन का ज्यादातर हिस्सा वन क्षेत्र में है। जिस कारण हल्की हवा चलने पर भी पेड़ों और टहनियों के गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो जाती है। आए दिन लाइन में फाल्ट से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं बिजली के अभाव में पानी की व्यवस्था भी प्रभावित होती है। ज्ञापन देने वालों में क्लब के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, सचिव रचित मेहरोत्रा, अनुराग अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, विनय अग्रवाल, दीपक जैन, गौरव अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, अर्पित शर्मा शामिल थे।
इधर, यूपीसीएल के बनबसा सबस्टेशन प्रभारी वरिष्ठ अवर अभियंता प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि बनबसा सब स्टेशन की तकनीकी कमी दूर करने के लिए पिथौरागढ़ से विशेषज्ञों की टीम आई है। सब स्टेशन की जांच और टेस्टिंग के बाद क्षेत्र में बिजली सप्लाई सुचारु हो जाएगी। उधर, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी ने बनबसा में नियमित बिजली नही होने के लिए यूपीसीएल को जिम्मेदार ठहराया है। कहा कि शीघ्र बनबसा की बिजली सप्लाई सुचारु नही हुई तो वे व्यापारियों के साथ विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भेजने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें