फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत परिसर में आईटी लैब का निर्माण 80 फीसदी पूरा

Thu, 03 Oct 2024 02:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा का चंपावत परिसर जल्द ही मॉडल कॉलेज के रूप में नजर आएगा। प्रथम चरण में बालिका छात्रावास और आईटी लैब निर्माण का काम गतिमान है। लैब का निर्माण करीब 80 फीसदी हो गया है। शासन से प्रथम चरण में उत्तराखंड कृषि विपणन बोर्ड मंडी भवन को निर्माण कार्य के लिए 7.12 करोड़ की धनराशि मिल चुकी है।
विज्ञापन

प्रथम चरण में 50 बेड के बालिका छात्रावास का निर्माण चंपावत परिसर के पिछले हिस्से में किया जाएगा। मॉडल कॉलेज निर्माण का कार्य साढ़े 12 करोड़ से किया जाना है। मुख्यमंत्री ने 2023 में इसे मॉडल कॉलेज बनाने की घोषणा की थी। मॉडल कॉलेज के निदेशक डॉ. नवीन भट्ट ने बताया कि मॉडल कॉलेज निर्माण का कार्य जारी है। आईटी लैब का काम 20 फीसदी रह गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें