फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंधित बस सेवा रोडवेज के निजीकरण की साजिश : हेमेश

Fri, 22 Dec 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
हेमेश खर्कवाल।
विज्ञापन
चंपावत। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार रोडवेज का निजीकरण करने की साजिश कर रही है। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सीएम टनकपुर-देहरादून के लिए अनुबंधित वाल्वो बस के संचालन को उपलब्धि बता रहे हैं जबकि ये कदम निजीकरण की साजिश है। भाजपा सरकार विकास के नाम पर इवेंट मैनेजमेंट कर रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश को दो हजार और टनकपुर मंडल को 200 नई बस चाहिए। बस की कमी से भाजपा राज में पहाड़ी मार्गों पर रोडवेज की सेवा बदहाल है। उन्होंने रोडवेज को बचाने के लिए अविलंब जरूरत के अनुरूप नई बस देने की मांग की। कहा कि कांग्रेस परिवहन निगम को बचाने के लिए सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें