चौखाम बाबा मंदिर के भंडार गृह की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भजन प्रस्तुत करते लोग। स्रोत: ग्राम
लोहाघाट (चंपावत)। गुमदेश के प्रसिद्ध चमदेवल के चौखाम बाबा मंदिर के भंडार गृह का जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद उसकी प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान यज्ञ हवन और भंडारा आयोजित किया गया। पुरोहित हरीश चंद्र कलौनी और शंकर दत्त पांडेय ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कराए। क्षेत्र में सुख, समृद्धि, शांति की कामना के साथ लाटा के देवडांगर जोगा सिंह धौनी, भराड़ा के तारा सिंह धौनी, चमू के राहुल धामी, रुद्र के देव डांगर लक्ष्मण सिंह ने हवन में आहुति दी।
देवडांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस दौरान जाख जिंडी से मदन कलौनी के नेतृत्व में पहुंची भजन मंडली ने मनमोहक प्रस्तुति दी। वहां गुमान सिंह, नर सिंह धौनी, उत्तम सिंह, प्रेम सिंह, गंभीर सिंह, दीवान सिंह, हयात सिंह, शिवराज सिंह धौनी, नाथ सिंह धौनी, कुंदन सिंह, बसंत उपाध्याय, पुर्णानंद, राकेश धौनी, बृजमोहन, युगल धौनी आदि मौजूद रहे। संवाद