फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक को धमकी देने पर प्राथमिकी की मांग

विज्ञापन
कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक को धमकी देने के मामले में चंपावत में पुलिस से शिकायत करते सेवादल व - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी को जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ता मुखर हो गए हैं। शनिवार को जिला मुख्यालय में कांग्रेस और सेवादल कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह सोलंकी को तहरीर सौंपी। जिसमें कहा गया है कि मुख्य संगठक की ओर से बीते 17 जुलाई को विभिन्न समस्याओं को लेकर नौ बजे से 24 घंटे उपवास पर बैठने का ऐलान सोशल मीडिया के माध्यम से किया गया था। जिस पर जेके देसाई नामक व्यक्ति की ओर से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। कांग्रेस सेवादल के जिला प्रभारी हरीश सिंह चौधरी और हरगोविंद सिंह बोहरा के नेतृत्व में दी गई तहरीर में मुख्य संगठक को जान से मारने की धमकी देने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी किए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें