फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने किसान आंदोलन में शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली सीमा पर हुए आंदोलन में मृत किसानों को चंपावत में दीप प्रज्वल - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार की देर सायं जिला मुख्यालय के गांधी तिराहे के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि देश का अन्नदाता सड़कों पर है लेकिन सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, विकास साह, पूरन कठायत, अभिषेक गंगोला, दीपक नेगी, प्रकाश बोहरा, नीरज पांडेय, दिग्विजय कार्की, अंकित खर्कवाल, राजेश जोशी, मयंक विश्वकर्मा, रोहित खर्कवाल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें