टनकपुर (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ शिलापट्ट में नए छात्रसंघ पदाधिकारियों का नाम अंकित के मामले में दो गुटों में नोकझोंक हो गई। मामला मारपीट तक पहुंचने से पहले ही महाविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला शांत कराया। एबीवीपी गुट के छात्रों ने दूसरे गुट के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें लिखा है कि कुछ छात्र गिरोह बनाकर उन तक पहुंच बहस कर धमकी देने के साथ ही हाथापाई करने लगे। उन्होंने पुलिस से नामजद छात्रों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में छात्र नेता राजेंद्र, मो. हारून, हर्षित शर्मा आदि के हस्ताक्षर हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की थी। उधर दूसरे पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है। संवाद