लोहाघाट (चंपावत)। त्रिस्तरीय पंचायती निर्वाचन के लिए पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी हेमंत कठैत ने पंचेश्वर क्षेत्र के मतदान केंद्रों का स्थलीय और भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान केंद्रों की भौगोलिक स्थिति, केंद्रों में बिजली, पानी, शौचालय, संचार सुविधाओं, दिव्यांगजनों के लिए रैंप, सड़क मार्ग की दूरी, वैकल्पिक मार्ग आदि की जानकारी एकत्र की। स्थानीय लोगों से निर्वाचन के संदर्भ में वार्ता कर महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त कीं। कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र में 40 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत कुल 45 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। इनमें से 11 संवेदनशील हैं। बताया कि निरीक्षण के दौरान कोई प्रतिकूल तथ्य सामने नहीं आया है। संवाद