फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: घर बैठे करें जनगणना 2027 की स्व-गणना

Wed, 18 Nov 2026 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जनगणना 2027 के दूसरे चरण में अब लोग घर बैठे अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। जिले में 16 नवंबर से स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो 30 नवंबर तक चलेगी। ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद एक विशिष्ट स्व-गणना पहचान संख्या (एसई आईडी) मिलेगी जिसे सुरक्षित रखना होगा। दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 तक घर-घर पहुंचने वाले प्रगणकों को यह आईडी दिखानी होगी। अपर जिलाधिकारी केएन गोस्वामी ने लोगों से 30 नवंबर तक सही विवरण दर्ज करने की अपील की। जिला जनगणना समन्वयक भावेश कुमार धीमान ने बताया कि स्व-गणना के लिए आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर लॉगिन कर परिवार का विवरण भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें