फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली-बिरगुल में अखंड रामायण पाठ का हुआ समापन

विज्ञापन
चंपावत जिले के गोली-बिरगुल में अखंड रामायण पाठ के समापन पर मौजूद लोग। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिले के ग्राम पंचायत गोली बिरगुल के रामलीला प्रागंण में जारी दो दिनी अखंड रामायण पाठ का समापन हो गया। समापन पर हवन कर प्रसाद बांटा गया। इस दौरान श्रद्धालुओं विश्व कल्याण की कामना की। शनिवार को रामलीला मंच मे जारी अखंड रामायण पाठ का समापन मुख्य यजमान अशोक बिष्ट और महेश महराना ने किया। शुक्रवार से यहां अखंड रामायण पाठ किया गया। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को राम, लक्ष्मण, सीता की पूजा की। कमेटी के लोगों ने कोविड-19 का पालन कर झांकी सजाई गई। इससे पूर्व पुरोहित अंबा दत्त जोशी, भैरव दत्त जोशी ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें