फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: उद्घाटन मैच में बेट्टा एकादश की टीम ने मारी बाजी

Fri, 05 May 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के छतकोट ऐड़ीसेरा खेल मैदान में नारसिंह वीर बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। पहले दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा के धूरा मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट ने किया। उद्घाटन मैच में बेट्टा एकादश की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

शुक्रवार को छतकोट ऐड़ीसेरा में शुरू हुई प्रतियोगिता का पहला मैच बेट्टा एकादश और नौलापानी एकादश के बीच खेला गया। नौलापानी एकादश की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 14 ओवरों मेें पांच विकेट के नुकसान पर 83 बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेट्टा एकादश की टीम ने 13 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंपायर की भूमिका महेंद्र सिंह और संदीप सिंह ने निभाई। दिनेश जोशी ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। वहां ग्राम प्रधान वजय सिंह राणा, राजेंद्र भट्ट, मुकेश सिंह, राकेश सिंह, संदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें