लोहाघाट (चंपावत)। पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र पुनेठा की स्मृति में मंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगित
लोहाघाट (चंपावत)। पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र पुनेठा की स्मृति में मंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हुई। रविवार को हुए उद्घाटन मैच के युगल वर्ग में कुलदीप महर और योगेश उपाध्याय की जोड़़ी ने गोविंद बोहरा और हेम पुनेठा की जोड़ी को दो सीधे सैटों में हराया।
बैडमिंटन हॉल में बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद बोहरा की अध्यक्षता में नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि पिथौरागढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष जीएस बुदियाल, राष्ट्रीय खिलाड़ी मनोज वर्मा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डीएस दिगारी और एनआईएस प्रशिक्षक पुष्कर रावत रहे। आयोजन शिक्षक मयंक पुनेठा अपने स्वर्गीय पिता पूर्व विधायक केसी पुनेठा की स्मृति में कर रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि पिथौरागढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष जीएस बुदियाल, राष्ट्रीय खिलाड़ी मनोज वर्मा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डीएस दिगारी और एनआईएस कोच पुष्कर रावत रहे। संचालन जसवंत खड़ायत और चंद्र किशोर पांडेय ने किया। इस मौके पर पंकज वर्मा, अनिरुद्ध पुनेठा, सुरेंद्र बोहरा, रवीश भट्ट, संजय कन्नौजिया, तन्मय ओली, प्रमोद चंद्र, विपिन वर्मा, विजय जोशी, मनोज पंत, एके द्विवेदी आदि थे। एसोसिएशन के सचिव हेम पुनेठा ने बताया कि प्रतियोगिता में चंपावत, लोहाघाट और पिथौरागढ़ जिले के 35 वर्ष आयु वर्ग और 50 वर्ष आयु वर्ग के 24 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।