फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए मुआवजा राहत योजना लागू

Mon, 16 Mar 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सड़क दुर्घटना के पीड़ितों और उनके आश्रितों को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मुआवजा अंतरिम राहत योजना-2026 लागू कर दी है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से यह योजना लागू की गई है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में अंतिम मुआवजा मिलने में कानूनी प्रक्रिया के कारण समय लग जाता है। ऐसे में यह योजना दुर्घटना के तुरंत बाद पीड़ितों को अंतरिम राहत के रूप में आर्थिक मदद उपलब्ध कराएगी। इससे इलाज और अन्य जरूरी खर्च पूरे हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें