फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर में दशहरा महोत्सव का रंगारंग आगाज

विज्ञापन
टनकपुर में दशहरा महोत्सव का शुभारंभ करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय। संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नवयुवक रामलीला कमेटी का 15 दिनी दशहरा और रामलीला महोत्सव शुरू हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय और पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने प्रभु श्रीराम की आरती के साथ शुभारंभ किया। कमेटी सदस्य पूनम कोहली ने मनमोहक बैंड और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ने गणेश वंदना प्रस्तुति की।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। लव-कुश के किरदार में सजे बच्चों ने प्रभु श्रीराम की कथा का चित्रण प्रस्तुत किया। नवयुवक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नीरज सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल, संरक्षक ओंकार सिंह, विशाल अग्रवाल, संजय अग्रवाल आदि ने फूल मालाओं और श्रीराम का पटका पहनाकर स्वागत किया।
इसी के साथ नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन समूह नृत्य के प्रतिभागियों ने गणेश वंदना, गणेश स्तुति की मनमोहक प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल में शुचि अग्रवाल, रवि कुमार, रौनक शामिल रहे। महोत्सव में प्रदर्शनी के अलावा लोग झूले का भी आनंद ले रहे हैं। अमन मारवाड़ी और कल्पना आर्य के संचालन में हुए आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राय, सुषमा गुप्ता, गौरव गुप्ता, विशाल अग्रवाल, नितिन गुप्ता, संजय गर्ग, अतुल शारदा, चारू कोहली, अमित वर्मा, संजय अग्रवाल, राहुल देउपा, शुभम गौड़, प्रज्ञा शर्मा, निगम गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें