चंपावत। सीओ शिवराज सिंह राणा ने समन सेल पुलिस कार्यालय चंपावत का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ सम्मेलन कर उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। कर्मचारियों की ओर से बताई गई समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण कर संचालित पोर्टलों के संबंध में जानकारी दी। समन सेल शाखा के कर्मियों को संचालित पोर्टलों पर शत प्रतिशत कार्यवाही किए जाने के लिए निर्देशित किया। संवाद