फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: चंपावत में खुलेगा पैरामेडिकल कॉलेज : सीएम धामी

Fri, 14 Nov 2025 02:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जनपद को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने जिले में पैरामेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है।
विज्ञापन
cm dhami - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जनपद को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने जिले में पैरामेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा करते हुए कहा कि यह संस्थान न केवल जनपद में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ करेगा बल्कि क्षेत्र के युवाओं को स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार और प्रशिक्षण के नए अवसर भी प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना से चंपावत और आसपास के जिलों को कुशल तकनीकी स्वास्थ्य कर्मी उपलब्ध होंगे। जिससे प्राथमिक और माध्यमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाओं को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है और चंपावत को आदर्श जिला बनाने की दिशा में यह एक मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि कॉलेज के लिए भूमि चयन और आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि पहाड़ी जिलों के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और रोजगार के अवसर प्राप्त हों। चंपावत में पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना इसी दिशा में एक ठोस कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें