चंपावत। राज्य स्थापना की रजत जयंती पर आदर्श ग्राम पंचायत अमौली में स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी रवि गोस्वामी और ग्राम विकास अधिकारी राजीव कुमार के दिशा-निर्देश पर क्षेत्र के लोगों ने अपने आसपास साफ-सफाई की। आसपास पड़े कूड़े को एकत्र कर कूड़ेदान में डाला गया। इस दौरान लोगों से नियमित रूप से अपने घरों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए कहा गया। वहां अमित भट्ट, लक्षित भट्ट, बब्लू भट्ट, सुमित भट्ट, चंचला भट्ट, भैरव दत्त भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद