फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंत जयंती पर चलाया जाएगा सफाई अभियान

विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती की तैयारी बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर 10 सितंबर को जिले में सफाई अभियान समेत विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। इस बाबत तैयारियों को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने कलक्ट्रेट परिसर के साथ ही सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में सफाई अभियान चलाने, गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठियों का आयोजन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस दौरान विभिन्न खेलकूद, सांस्कृतिक, निबंध, प्रश्नोत्तरी, भाषण प्रतियोगिता, काव्य गोष्ठी, वन विभाग की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आदि भी किए जाएंगे। पंत फाउंडेशन से आए गिरीश चंद्र उप्रेती एवं शंकर पांडेय ने कहा कि पंत की प्रतिमा को उनके कद के अनुरूप बढ़ाया जाए। बैठक में एसपी देवेंद्र पींचा, डीएफओ आरसी कांडपाल, सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (सेवानिवृत्त) बीपी भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें