फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरा हुआ संकल्प, साफ हुआ चंपावत का नौला

विज्ञापन
चंपावत के तहसील आवास के पास साफ नौला। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। अमर उजाला की ओर से हिमालय दिवस के मौके पर लिया गया एक संकल्प पूरा हो गया है। यहां तहसील की आवासीय कॉलोनी के पास के एक सदी पुराने नौले की गंदगी दूर कर इसके जल को पीने योग्य बनाया गया। अमर उजाला के इस अभियान को मुकाम तक पहुंचाने में जनभागीदारी के साथ ही प्रशासन ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन

हिमालय दिवस पर जीआईसी चंपावत में सात सितंबर को अमर उजाला की गोष्ठी हुई थी। इसमें तहसील की आवासीय कॉलोनी के पास स्थित नौले में बेतहाशा गंदगी पर चिंता जताई गई थी। नौले का पानी पीने लायक नहीं था। रास्ते में कीचड़, गंदगी और झाड़ियों की वजह से इस नौले तक पहुंचना मुश्किल था। नौले को साफ कर उसके पानी को पीने लायक बनाने का संकल्प लिया गया था।
अब इस संकल्प को पूरा कर लिया गया है। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी समेत सामाजिक कार्यकर्ता श्याम नारायण पांडेय, साहित्यकार प्रकाश जोशी शूल, सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी, पर्यावरणविद विवेक जोशी, चेयरमैन विजय वर्मा, भेषज संघ के अध्यक्ष अशोक चौधरी, डीआईओ गिरजा जोशी आदि के सहयोग से इस नौले को साफ कर उपयोग लायक बनाया गया। स्थानीय लोगों ने अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें