फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: फंदे में झूला छात्र, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर; परीक्षा में 73% अंक आने से था निराश

Sat, 25 Apr 2026 05:47 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

उत्तराखंड हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा परिणाम आने के बाद चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में एक छात्र ने आत्महत्या के प्रयास की घटना सामने आई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने के बाद विकास खंड लोहाघाट के एक गांव का छात्र ने फंदे में लटककर आत्महत्या करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि छात्र ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 73 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।

शनिवार को एक सरकारी स्कूल के छात्र ने घर के भीतर फंदे में लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। छात्र को फंदे में लटकते देख एक बच्ची ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। आनन फानन में परिजनों ने छात्र को फंदे से उतारकर उसे उप जिला अस्पताल लोहाघाट लाए। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि छात्र का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि छात्र सेंस में नहीं था। इधर लोगों के मुताबिक छात्र ने परीक्षा परिणाम संतोषजनक न आने के बाद यह कदम उठाया होगा। लोगों ने बताया कि पिता होटल लाइन में काम करते हैं। घर में माता और अन्य परिजन रहते हैं।

चंपावत जिला अस्पताल में भी प्राथमिक इलाज के बाद छात्र को हायर सेंटर रेफर किया गया। चिकित्सक डॉ. गौरांग जोशी ने बताया कि सिटी स्कैन में अभी कुछ नहीं आया है। हो सकता है दिमाग में कुछ समस्या हो सकती है। एमआरआई के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें