फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में निदेशक और कर्मचारियों में घमासान

Mon, 22 May 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी को निदेशक के खिलाफ शिकायती पत्र सौंपते इंजीनियरिंग कॉलेज के दैनिक कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल और कॉलेज के दैनिक कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर एसडीम और पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है। इधर, निदेशक ने गेस्ट फैकल्टी अलप सिंह महर, दैनिक कर्मचारी मोहित गड़कोटी और तनुजा महर पर अनुशासनहीनता और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनकी सेवा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन

निदेशक और दैनिक कर्मचारियों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा है। दो दिन पहले विवाद फिर बढ़ गया। दैनिक कर्मचारी तनुजा महर, मोहित गढकोटी, मनोज शर्मा, हरीश सिंह, अनिल वाल्मीकि, मोनू, तनुजा खर्कवाल, कल्पना जोशी, हेम पोखरिया, मनीष चंद, सुशीला गढकोटी के अलावा फैकल्टी अलप सिंह महर ने निदेशक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उधर, निदेशक ने अपने ऊपर लगाए आरोपों को झूठा बताते हुए कुछ दैनिक कर्मचारियों पर कॉलेज में भय का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया है।

कर्मचारियों के आरोप
-निदेशक उनके साथ गालीगलौज और अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। डरा धमकाकर नियम विरुद्ध कार्य भी करवा रहे हैं।
-महिला कर्मियों के साथ भी अनुचित व्यवहार किया जाता है।

-कई कर्मचारियों को डरा धमकाकर रात नौ बजे तक काम लिया जा रहा है।
-एक चहेती महिला कर्मी को ड्यूटी में आए बगैर वेतन दिया जा रहा है।

निदेशक के आरोप
- गेस्ट फैकल्टी अलप सिंह महर और दैनिक कर्मचारियों पर उनके और कॉलेज के डिप्टी रजिस्ट्रार के साथ अपशब्दों का प्रयोग किया है।
-अभद्र व्यवहार भी किया गया है।

-कुछ कमचारी परिसर में भय का माहौल बना रहे हैं।
इनसेट

एसडीएम और सीओ ने शुरू की जांच

इंजीनियरिंग कॉलेज में निदेशक और कर्मचारियों के बीच पैदा हुए विवाद को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सुंदर और सीओ अविनाश वर्मा ने खुद मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को एसडीएम और सीओ ने कॉलेज जाकर निदेशक और कर्मचारियों से पूछताछ की। एसडीएम ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें