शारदा घाट के पास बैराज मार्ग में लगा जाम। संवाद
- फोटो : शारदा घाट के पास बैराज मार्ग में लगा जाम। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेले के कारण नगर की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह जाम की स्थिति पैदा हो रही है। नगर के चौराहों के साथ चलह-पहल वाले स्थानों पर जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगन्नाथ चौराह, बस स्टेशन और बैराज मार्ग पर वाहनों के जहां-तहां खड़े होने से अक्सर जाम लगता है। रविवार सुबह शारदा घाट के पास करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम रही। यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। ये स्थिति तब है रही जब रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने से इस मार्ग पर खनिज ढोने वाले डंपर और ट्रैक्टर-ट्रालियों का संचालन बंद रहा। सभासद कपिल उप्रेती, हसीब अहमद, योगेश पांडेय, पूर्व सभासद मुकेश साहू आदि ने पुलिस प्रशासन से नगर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने की मांग की। संवाद
फोटो 09 टीएनपी 10 पी।