फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बाराकोट बाजार में दो दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप

Fri, 14 Apr 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पेयजल आपूर्ति ठप होने से गुस्साए लोग खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : पेयजल आपूर्ति ठप होने से गुस्साए लोग खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए।
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। गर्मी बढ़ते ही बाराकोट बाजार में पेयजल संकट गहराने लगा है। बाजार में दो दिनों से जलापूर्ति नहीं होने से गुस्साए व्यापारियों और लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर जल संस्थान के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को उमेश्वर सिंह अधिकारी, हरीश राम, नारायण राम कालाकोटी, ललित प्रसाद, नरेंद्र कुमार, संजय कुमार, रजनीश, नमन, राजेश जोशी आदि ने बाराकोट बाजार में दो दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं होने पर जल संस्थान के खिलाफ खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि बाजार में दो दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। पारंपरिक बिसबग संक्रांति और बैसाखी में नहाने तक के लिए लोगों के पास पानी नहीं था। लोगों ने हजारों रुपये खर्च कर व्यक्तिगत टैंकर से पानी मंगा कर धार्मिक स्नान किया।
लोगों ने कहा कि गर्मी के शुरुआती दिनों में जब जल संस्थान पेयजल आपूर्ति करने में नाकाम साबित हो रहा है। भविष्य में गर्मी बढ़ने के साथ पेयजल समस्या और बढ़ जाएगी। लोगों ने जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। जल संस्थान के अभियंता से मोबाइल फोन पर संपर्क न होने पर उनका पक्ष मालूम नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें