फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बाजार के फुटपाथों पर फिर हुआ अतिक्रमण

Sun, 14 May 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। इंटरलॉक टाइल्स बिछाने के बाद नगर के फुटपाथों पर फिर अतिक्रमण हो गया है लेकिन नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन इस ओर मुंह फेरे हैं। फुटपाथों पर रेहड़ी-खोमचे लगने के साथ ही कई दुकानदारों ने भी अपनी दुकान का सामान फुटपाथों पर लगाना शुरू कर दिया है। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहक फुटपाथ की बजाय सड़क पर पैदल आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

वाहन और ग्राहकों की भीड़ के बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रशासन ने विधानसभा चुनाव से पूर्व नगर के मुख्य बाजार के फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त किया था। इसके लिए मुख्य बाजार के फुटपाथ पर लगने वाली फल और सब्जी की दुकानों को पंत मार्ग बाजार में शिफ्ट किया गया है। अतिक्रमण से मुक्त होने के बाद नगर पालिका ने फुटपाथों पर इंटरलॉक टाइल्स बिछाई। तब नगरवासियों को आस थी कि मुख्य बाजार का फुटपाथ यूं ही अतिक्रमण मुक्त रहेगा लेकिन नगर पालिका और प्रशासन की अनदेखी से फुटपाथों पर फिर रेहड़ी-खोमचे वालों ने कब्जा कर लिया है। इससे बाजार के हालात पहले जैसे हो गए हैं। अतिक्रमण होता देख कई दुकानदारों ने भी दुकान का सामान फुटपाथों पर लगाना शुरू कर दिया है लेकिन नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।
बाजार के फुटपाथों पर कुछ लोगों ने फिर अतिक्रमण कर लिया है। ऐसे लोगों से अपील की जाती है कि वे अपना अतिक्रमण खुद हटा लें वरना एसडीएम को इसकी रिपोर्ट भेजकर जल्द अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। भूपेंद्र प्रकाश जोशी, ईओ नगर पालिका टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें