फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ओआरओपी विसंगतियों में सुधार की मांग

Sun, 30 Apr 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों में सुधार कराने के लिए गौरव सेनानी कल्याण समिति बनबसा-टनकपुर के पदाधिकारी और सदस्यों ने रविवार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन मुख्यअतिथि सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी को सौंपा। उन्होंने ज्ञापन को संबंधितों तक पहुंचाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक के होटल शौर्य में समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद की अध्यक्षता एवं पूर्व सैनिक जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम में कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट ने ओआरओपी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने द्वितीय संशोधन की खामियों को उजागर किया। इस मौके पर कैप्टन पीएन जोशी, कैप्टन चंद्रशेखर गहतोड़ी ने भी ओआरओपी की विसंगतियों के बारे में पूर्व सैनिकों का पक्ष रखा। संगठन में शामिल हुए नए सदस्य सविता बिष्ट पत्नी स्व. मदन सिंह बिष्ट, नायब सूबेदार बलदेव भट्ट, लेफ्टिनेंट कैलाश सिंह चाड़ का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। वहां सविता बिष्ट, हेमा देवी, कैप्टन अमर सिंह, कैप्टन केएन भट्ट, कैप्टन जोत सिंह, भूपाल दत्त भट्ट, बीबी पांडेय, विक्रम सिंह खाती, कृष्णानंद बैज, सूबेदार मेजर गणेश पाल आदि थे। पूर्व सैनिकों और सांसद प्रतिनिधि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के एक सौवां संस्करण का सीधा प्रसारण भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें