फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पाटी ब्लाॅक के भिंगराड़ा कस्बे में गहराया पेयजल संकट

Sat, 15 Apr 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
भिंगराड़ा में पेयजल किल्लत से जूझते ग्रामीण। संवाद - फोटो : भिंगराड़ा में पेयजल किल्लत से जूझते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिले के पाटी विकासखंड के भिंगराड़ा कस्बे में पेयजल संकट गहराने से ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण रुद्र सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर जोशी, भुवन चंद्र, प्रकाश भट्ट, जगदीश सिंह आदि की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि वर्ष 2021 में जल जीवन मिशन के तहत पहले चरण का कार्य किया गया। 14 संयोजनों के लिए पाइप लाइन बिछाई गई थी। दूसरे चरण में अन्य वंचित ग्रामीणों को पेयजल संयोजन दिए जाने की बात कही गई थी। स्रोत और टैंक के बीच 20 एमएम के पुराने सड़े पाइप नहीं बदले गए। नए टैंक से पटवारी आवास के बीच 15 एमएम के पुराने पाइपों को जोड़ दिया गया। नए टैंक में इनलेट और आउटलेट पाइप दोनों टैंक की पेंदी में डाले गए हैं जिससे ग्रामीणों को पीने का पानी नहींं मिल पा रहा है। उन्होंने मानकों के अनुसार सभी ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें